सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bus went for khatu dham

Sirsa News: प्राचीन श्री श्याम मंदिर से खाटू धाम के लिए बस रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
bus went for khatu dham
विज्ञापन
सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर से शनिवार रात्रि खाटू धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया गया। बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति भाव से गूंजते वातावरण में सभी भक्तों ने यात्रा की शुरुआत की। यह बस सिरसा से रवाना होकर रींगस, राजस्थान पहुंचेगी, जहां से समस्त श्याम भक्त श्याम निशान ध्वजा लेकर खाटू धाम तक पैदल यात्रा करेंगे।
Trending Videos

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मंदिर की संरक्षक तारा शर्मा ने बाबा श्याम की ध्वजा दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से हर महीने भक्तजन खाटू धाम की यात्रा कर रहे हैं और यह आस्था का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। वे बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। यात्रा के दौरान भक्त भजन कीर्तन करते हुए रींगस से खाटू धाम तक निशान ध्वजा पदयात्रा में बाबा श्याम के श्री चरणों मे प्रार्थना करेंगे, व मंगल कामनाएं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भारती शर्मा, मनीष सोनी, रवि मिमानी, मंथन शर्मा, इत्यादि मौजूद रहे। गौरतलब है कि समस्त श्रीसांवरिया के सेवादार बस सेवा समिति द्वारा यह बस बिना लाभ हानि के आधार पर चलाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed