{"_id":"697a4f25a966e1cf650f7c98","slug":"cold-increase-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152070-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बूंदाबांदी के बीच सर्द माैसम हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, वाहनों की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बूंदाबांदी के बीच सर्द माैसम हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, वाहनों की रफ्तार थमी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल हाईवे पर धुंध का नजारा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर में मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार को बादलवाही का असर बुधवार को देखने को मिला जब अलसुबह ही घनी धुंध ने दस्तक दे दी। वाहनों की रफ्तार रुक गई। दृश्यता दो मीटर के आसपास रही है। सर्द हवाओं के कारण दिन भर ठंड बनी रही।
बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र और हाईवे पर घनी धुंध होने के कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध सुबह 11 बजे के आसपास जाकर शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में कम हुई। वहीं, शाम पांच बजने के बाद ही ग्रामीण क्षेत्र में धुंध का असर पुन: देखने को मिल गया। भले ही कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के कारण राहत नहीं मिली। वहीं, गोरखधाम से लेकर किसान एक्सप्रेस तक दो से तीन घंटे की देरी से चलीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की आई गिरावट : मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तापमान 17.8 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 6 डिग्री पहुंच गया। बच्चों और बुजुर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
Trending Videos