{"_id":"6a05609bfa6f4585500229a7","slug":"refusal-to-secure-bail-for-drug-accused-in-sirsa-woman-councilor-s-board-defaced-with-black-ink-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: नशे के आरोपियों की जमानत कराने से इनकार, महिला पार्षद के बोर्ड पर पोती कालिख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: नशे के आरोपियों की जमानत कराने से इनकार, महिला पार्षद के बोर्ड पर पोती कालिख
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 14 May 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला पार्षद ने बताया कि वह खुद भी आज पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएंगी। उनका स्पष्ट कहना है कि शिकायत देने का मकसद केवल बोर्ड पर कालिख पोतने का विरोध करना नहीं है, बल्कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों को तोड़ना है।
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के स्लम एरिया में विकास कार्यों को गति देने में जुटीं महिला पार्षद एडवोकेट चंचल रानी के नाम के बोर्ड पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। पार्षद का दावा है कि यह हरकत उन लोगों की है जो उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से नाखुश हैं और विशेष रूप से इसलिए क्योंकि उन्होंने नशे के आरोप में पकड़े गए कुछ लोगों की जमानत कराने से साफ इनकार कर दिया था।
Trending Videos
देर रात हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्षद के बोर्ड पर काला पेंट कर दिया। इस घटना की सूचना उन्हें रात करीब 11 बजे मिली। इस कृत्य के पीछे मुख्य रूप से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है, जिन्हें महिला पार्षद का सख्त रवैया रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस को शिकायत
नगर परिषद को सूचना: पार्षद चंचल रानी ने तुरंत इस मामले की जानकारी नगर परिषद प्रशासन को दी है। प्रशासन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस को औपचारिक शिकायत देगा।
स्वयं भी दर्ज कराएंगी शिकायत
महिला पार्षद ने बताया कि वह खुद भी आज पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएंगी। उनका स्पष्ट कहना है कि शिकायत देने का मकसद केवल बोर्ड पर कालिख पोतने का विरोध करना नहीं है, बल्कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों को तोड़ना है। यदि अभी इन्हें नहीं रोका गया, तो कल को ये किसी अन्य अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।