{"_id":"6a058364cfc0b363690afb6f","slug":"woman-beaten-with-kicks-bricks-video-goes-viral-gold-worth-rs70000-looted-case-filed-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4280282-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मारपीट का लाइव वीडियो: भांजे ने महिला को ईंट, मुक्के और डंडे से पीटा, सोने के जेवर भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट का लाइव वीडियो: भांजे ने महिला को ईंट, मुक्के और डंडे से पीटा, सोने के जेवर भी लूटे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 02:00 PM IST
Link Copied
सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के काशीनगर खपराभट्ठा में एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। महिला के भांजे और उसकी मां पर सोने के जेवर लूटने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
पीड़िता लालती देवी दिहोलिया (38 वर्ष) सिलाई का काम करती हैं। 13 मई 2026 को सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे वह अपनी बहन मनीषा ब्यास के घर गई थीं। वहां उनकी बड़ी बहन का लड़का अभिजीत गिरी उर्फ बाबूमणी और उसकी मां लीलावती गिरी भी पहुंच गए। दोनों ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्के और डंडे से मारपीट की।
अभिजीत ने लालती के दोनों हाथ, पैर, घुटना और चेहरे पर वार किया। उसने लालती के बाल खींचकर उसे घसीटा भी। आरोपियों ने बहन मनीषा के माथा, कान और गले पर भी चोट पहुंचाई।
मारपीट के दौरान अभिजीत ने लालती देवी के कान में पहनी सोने की बाली और गले में पहनी सोने की मराठी माला लूट ली। इन जेवरों का वजन लगभग 7 ग्राम और कीमत करीब 70,000 रुपये बताई गई है। अभिजीत ने ईंट उठाकर लालती को मारने के लिए दौड़ाया भी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन घर आने वाले लोगों को भी गाली-गलौज कर मारने-पीटने की धमकी देते हैं। यह मारपीट पारिवारिक विवाद के चलते हुई बताई जा रही है।
यह पूरी घटना आसपास लगे निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। मोबाइल में भी इसका फिल्मांकन किया गया है। आसपास के लोगों ने भी इस घटना को देखा और सुना है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।