{"_id":"6a047e725a2e12c9e40fe782","slug":"cunning-accused-arrested-for-shooting-at-girls-father-in-one-sided-love-case-korba-news-c-1-1-noi1487-4275905-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार का अंजाम: कोरबा में गोली कांड का शातिर आरोपी गिरफ्तार, युवती के पिता पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार का अंजाम: कोरबा में गोली कांड का शातिर आरोपी गिरफ्तार, युवती के पिता पर की थी फायरिंग
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवती के पिता पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना दोन्द्रों संगम नगर में हुई थी, जहां साहिल ने युवती के पिता पर गोली चलाई, हालांकि गोली नहीं लगी।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बालको थाना इलाके में 19 फरवरी को एकतरफा प्यार में युवती के पिता पर गोली चलाने की घटना हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल मासी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस ने उसे देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले सहयोगी विवेक राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
घटना दोंद्रो संगम नगर में हुई थी, जहां गोली युवती के पिता को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। आरोपी साहिल मासी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साहिल को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने बताया कि साहिल कई महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और फोन पर परेशान करता था। 19 फरवरी की रात आरोपी युवती के घर पहुंचा और पिता से कहासुनी के बाद गोली चला दी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए थे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग निकला था।
इस मामले में मुख्य आरोपी का सहयोगी विवेक राजपूत लंबे समय से फरार था। विवेक राजपूत कोरबा पोड़ी बहार निवासी है और उसने ही साहिल को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। बालको पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी, इमरान खान, आरक्षक रामेश्वर यादव और आरक्षक हेमशरण ने इस गिरफ्तारी में भूमिका निभाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार विवेक राजपूत का आपराधिक इतिहास भी है। वह बांगो थाना क्षेत्र में डकैती के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ और भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन सभी मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।