सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Weather Changes in District Temperature Drops Due to Storm

बारिश बनी आफत या राहत: तेज आंधी-तूफान में मालगाड़ी की तिरपाल उड़कर ओएचई तार में फंसी, टला बड़ा हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में शुक्रवार सुबह तेज आंधी-बारिश से तापमान 4-5 डिग्री गिर गया। जहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। तो वहीं खदान से जा रही मालगाड़ी की तिरपाल फटकर ओएचई में फंस गई। 

Weather Changes in District Temperature Drops Due to Storm
तेज आंधी-तूफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से काली घटाएं छाई रहीं और तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली की चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।

Trending Videos


तेज आंधी-तूफान का असर कोयला परिवहन पर भी पड़ा। खदान से कोयला लोड कर प्लांट के लिए जा रही मालगाड़ी को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। पवन टाकीज से दुरपा रोड के पास यह घटना सामने आई है। दरअसल, चलती मालगाड़ी में कोयले को ढंकने के लिए तिरपाल लगाया गया था। तेज आंधी के चलते तिरपाल उड़कर फट गया और ओएचई तार व खंभे में फंसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरपाल के ओएचई तार में फंसने से शॉर्ट सर्किट की संभावना बन गई थी। अगर तार में करंट आता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ट्रेन रोक दी और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने फटे हुए तिरपाल को हटाकर ठीक किया। तब जाकर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब 6 बजे अचानक तेज आंधी चली और बिजली कड़कने लगी। इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।

बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में तैयार सब्जी फसल को नुकसान की आशंका है। तेज आंधी से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह पेड़-पौधे और बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आया। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।

समय रहते चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ओएचई लाइन में फंसा तिरपाल हटाने के बाद परिचालन सामान्य कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed