सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   due to doubts about her character husband killed his wife by cutting her with knife In Korba

कोरबा में चरित्र शक में पत्नी की हत्या: टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचा आरोपी पति

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। 

due to doubts about her character husband killed his wife by cutting her with knife In Korba
पाली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा धरसापारा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति रामाशंकर यादव ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा यादव की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में यह वारदात हुई।
Trending Videos


हत्या के बाद आरोपी रामाशंकर खुद पाली थाने पहुंचा। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पूर्णिमा मजदूरी करके घर लौटी थी। घर पहुंचते ही पति रामाशंकर से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रामाशंकर ने घर में रखी टांगी उठा ली। उसने पूर्णिमा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने से पूर्णिमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर घटना स्थल का मुआयना किया। घटना स्थल पाली से महज 5 किलोमीटर दूर है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका पूर्णिमा और आरोपी रामाशंकर के तीन बच्चे हैं। मां की हत्या और पिता के जेल जाने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पूर्णिमा ही मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती थी। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रामाशंकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और शराब का आदी था।

पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति रामाशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने चरित्र संदेह में हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। बच्चों को फिलहाल रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed