सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDM Cracks Down on Illegal Liquor Trade, Hotels Sealed in Pali

Umaria News: एसडीएम ने सील किए दो नामी होटल, आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

उमरिया जिले के पाली नगर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एसडीएम मीनाक्षी बंजारे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुनानक होटल और वीनस होटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नया बायपास स्थित राधा कुंज होटल के पास आनंद सिंह के घर पर भी छापा मारा गया।

SDM Cracks Down on Illegal Liquor Trade, Hotels Sealed in Pali
होटल में कार्रवाई करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उमरिया जिले के पाली नगर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुनानक होटल और वीनस होटल को सील कर दिया। एसडीएम मीनाक्षी बंजारे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान नया बायपास स्थित राधा कुंज होटल के पास आनंद सिंह के घर पर भी छापामार कार्रवाई की गई। यहां लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।

Trending Videos

खुलेआम चल रही थी शराब की पैकारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक पाली नगर में लंबे समय से खुलेआम शराब की पैकारी चल रही थी। बिना नंबर की गाड़ियों से दिनदहाड़े शराब की सप्लाई की जाती थी। यह अवैध कारोबार पाली से लेकर घुंघुटी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-43 किनारे मौजूद ढाबों और होटलों तक फैल चुका था। लोगों का कहना है कि इसके बावजूद आबकारी विभाग लगातार चुप्पी साधे रहा, जिससे अब विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैनेजमेंट’ के दम पर चल रहा था कारोबार!

नगर में चर्चा है कि पूरा अवैध कारोबार मैनेजमेंट के दम पर चल रहा था। लोगों का आरोप है कि शराब कारोबारियों को संरक्षण मिलने के कारण ही कार्रवाई नहीं हो रही थी। छोटे दुकानदारों और ढाबों में खुलेआम शराब बेची जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कभी सख्ती नहीं दिखाई। यही वजह है कि एसडीएम की कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग कटघरे में नजर आ रहा है।


ये भी पढ़ें- भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग
 

युवाओं तक आसानी से पहुंच रही थी शराब

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर प्रशासन पहले ही सख्ती दिखाता तो अवैध शराब का नेटवर्क इतना मजबूत नहीं होता। क्षेत्र में युवाओं के बीच शराब की आसान उपलब्धता सामाजिक चिंता का बड़ा कारण बन चुकी थी। कई बार शिकायतें होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में यह धारणा मजबूत होती गई कि शराब ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है।

लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

एसडीएम मीनाक्षी बंजारे की इस कार्रवाई की आम नागरिकों ने खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि पहली बार किसी अधिकारी ने जमीन पर उतरकर अवैध शराब कारोबार पर सीधा प्रहार किया है। होटल सील होने के बाद अब अन्य अवैध कारोबारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे बड़े सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब खुलेआम शराब की पैकारी हो रही थी, तब आबकारी विभाग आखिर क्या कर रहा था? लोग पूछ रहे हैं कि क्या विभागीय अधिकारियों को इस नेटवर्क की जानकारी नहीं थी या फिर सबकुछ जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई ने शराब ठेकेदारों और आबकारी विभाग दोनों की कार्यशैली को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed