सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire workers protested

Sirsa News: फायर कर्मचारियों ने जॉब सिक्योरिटी पर रोष जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire workers protested
विज्ञापन
-12 फरवरी को हड़ताल का नोटिस दिया
Trending Videos

फोटो-8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फायर विभाग में पे-रोल कर्मचारियों ने जॉब सिक्योरिटी पर संतोषजनक विकल्प न मिलने और फायर ऑफिसर द्वारा अनुभव प्रमाण जारी न करने के विरोध में जिलेभर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर फायर यूनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। फायर ऑफिसर को आगामी 12 फरवरी को हड़ताल का नोटिस सौंपा।
राजेश खिचड़ ने बताया कि सरकार द्वारा जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत खोला गया पोर्टल सिरसा के फायर कर्मचारियों के लिए सुलभ नहीं है। साथ ही, 2021 से पहले का अनुभव प्रमाण फायर अधिकारी द्वारा जारी न करने से कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फायर अधिकारी जल्द कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो 27, 28, 29 और 30 जनवरी को जिलेभर के फायर स्टेशनों पर उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 31 जनवरी को जिला कमेटी की बैठक कर सिरसा फायर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी की गारंटी नहीं मिलती, तो इसकी जिम्मेदारी फायर अधिकारी की होगी। कार्यक्रम में गुरमेल ब्लॉक प्रधान व सचिव सिरसा, सुखेदव सिंह, ललित सोलंकी ब्लॉक प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, नरेश कुमार नगर पालिका ब्लॉक प्रधान, बलवंत सरबटा, रणबीर फगोडिया ऐलनाबाद, बलदेव सिंह व मलकीत सिंह कालांवाली, पवन कुमार व मनोज कुमार डबवाली सहित जिलेभर के फायर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed