सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fogg in city

Sirsa News: दो दिन की राहत के बाद घनी धुंध से जनजीवन प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
fogg in city
मौसम की फोटो
विज्ञापन
- हाईवे पर गलत दिशा में आ रही कार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक
Trending Videos

- बाल-बाल बची ट्रक में सवार लोग, ग्रामीण बोले-रानियां बाईपास से गलत दिशा में आते हैं वाहन
- झोपड़ा चौक पर हर रोज गलत दिशा से आने वाले वाहनों से होते हैं हादसे
- मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल फीवर के बढ़े मामले

फोटो -- 21,22,26,27

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लगातार दो दिनों तक मौसम खुला रहने और धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह होते ही क्षेत्र में घनी धुंध छा गई। इससे दृश्यता शून्य के आसपास पहुंच गई।
धुंध के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, नेशनल हाईवे पर झोपड़ा चौक के पास सिरसा से डबवाली जा रहा ट्रक गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक में सवार चालक सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। हादसे के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि ट्रक पुल से नीचे उतरकर चौराहों को पार कर रहा था। तभी सामने से गलत दिशा से मारुति कार आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। मंदिर के पुजारी और आसपास के लोगों ने तुरंत ट्रक के केबिन की खिड़की खोलकर सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

रानियां बाईपास से गलत दिशा में आते वाहन
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हर रोज मंदिर के पास गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण हादसे होते हैं। रानियां और ऐलनाबाद से घग्गर के साथ बने बाईपास से वाहन आते हैं। वाहन खैरेकां मोड़ से ट्रक और अन्य वाहनों को मोड़कर लाने के बजाय गलत दिशा से आ रहे हैं। इसी कारण हर रोज एक या दो हादसे होते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाइक सवार का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें युवक की टांग टूट गई। कई बार प्रशासन से मांग की गई है कि इस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और चालान काटे जाएं, ताकि लोग गलत दिशा में न आएं और हादसा रोका जा सके।

फॉग लाइटों का लेना पड़ा वाहन चालकों को सहारा
सुबह के समय हाईवे, मुख्य सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। धुंध के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और बुजुर्ग भी आवागमन में कठिनाई महसूस कर रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।

वायरल फीवर के बढ़ रहे मामले
मौसम में आए इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, गला खराब और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, अचानक ठंड, धुंध और नमी बढ़ने से संक्रमण का खतरा अधिक हो गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसके प्रभाव में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर निकलते समय सतर्क रहें, पर्याप्त गर्म तरल पदार्थ लें और भीड़भाड़ से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed