{"_id":"697511f8a623faec4505dba1","slug":"full-dress-rehersal-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151825-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विद्यार्थियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में दीं प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विद्यार्थियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में दीं प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फाइन रिहर्सल के दौरान प्रस्तुती देती छात्राएं। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच संचालन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने मार्च पास्ट की सलामी ली, वहीं, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने एडीसी के साथ परेड का निरीक्षण किया। सीटीएम अजय कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए।
रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जिसका नेतृत्व एएसपी शिवम, आईपीएस ने किया। कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसमें झंडा फहराने की प्रक्रिया और विद्यार्थियों की देशभक्ति गीत, लोकनृत्य तथा नाट्य प्रस्तुति शामिल रही। डीएवी स्कूल के 60 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान का अभ्यास किया।
जिलास्तरीय समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके पूर्व लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक और स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर शहीदों को नमन किया जाएगा। डबवाली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह के लिए भी अभ्यास हुआ।
Trending Videos