सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jagdish luna jila adhyaksh of bms

Sirsa News: जगदीश लूना जिला अध्यक्ष, चरणजीत वर्मा जिला मंत्री बने

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
jagdish luna jila adhyaksh of bms
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन में हुआ चुनाव
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन स्वामी विवेकानंद भवन में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेश ने की तथा मंच संचालन जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सोहनलाल गुप्ता व जिला कार्यकारिणी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिवेशन में लगभग 127 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रमिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। जॉब सिक्योरिटी एक्ट के लगातार लटकने पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने 10 महीनों से मजदूरों की कॉपी न बनने, कई विभागों को जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल न करने, कर्मचारियों के ओटीपी न आने जैसी गंभीर समस्याओं पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
इसमें जिला अध्यक्ष जगदीश लूना, जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कैलाश जाखड़, जिला मंत्री चरणजीत वर्मा, जिला सह मंत्री प्रदीप, जिला सह मंत्री इंद्र, जिला कोषाध्यक्ष राजा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed