{"_id":"6a970de32de722e44c018c4c","slug":"meeting-against-addiction-sirsa-news-c-128-1-sir1007-164208-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे के खिलाफ मलड़ी में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे के खिलाफ मलड़ी में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव
Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गांव मलड़ी में डेरा पेंजुआना के बाहर नशे के खिलाफ एकत्रित हुए ग्रामीण__
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा पंजुआना के बाहर जुटे ग्रामीण और युवा, नशा तस्करों को चेतावनी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
फोटो-- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव मलड़ी में मंगलवार सुबह डेरा पंजुआना के बाहर नशे के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने एकत्र होकर अभियान चलाया। ग्राम पंचायत की ओर से नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
पंचायत ने कहा कि गांव में नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। युवाओं को इसकी गिरफ्त से बचाने के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में निगरानी और कार्रवाई बढ़ाने की मांग की, ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुक्रवार को उन्होंने श्मशान घाट में एकत्र होकर अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद गांव में लोगों की एकजुटता का असर दिखाई देने लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार, नशे की तस्करी और सेवन से जुड़ी गतिविधियों में पहले की अपेक्षा कमी आई है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से गांव में नशे के खिलाफ सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है।
इस मौके पर सरपंच अंग्रेज सिंह, सुखपाल सिंह, सुरजीत सिंह, बलकौर सिंह, क्लब प्रधान जग्गा सिंह, निर्भय सिंह, गुरजीत सिंह, स्वराज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।
इस संबंध में थाना प्रभारी रोड़ी अनिल कुमार ने कहा कि गांव मलड़ी में नशे के चलते गश्त बढ़ाई गई है। ईवीआर की गाड़ी सुबह-शाम गश्त करती है। राइडर्स भी नियमित गश्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
आगे भी जारी रखा जाएगा अभियान
ग्रामीणों ने कहा कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो