{"_id":"6a970f98027e9cd8d5050733","slug":"youth-body-found-in-field-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164242-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेत में बाइक के पास मिला 28 वर्षीय युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेत में बाइक के पास मिला 28 वर्षीय युवक का शव
Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रवीण कुमार। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसहारा पशु के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की आशंका
फोटो -21
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव गंगा में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव मंगलवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कालुआना रोड पर नरमे के खेत में उसकी बाइक के पास पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव गंगा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र सुभाष चंद्र के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग सैर के लिए गंगा से कालुआना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे नरमे के खेत में एक बाइक और उसके पास एक युवक को पड़ा हुआ देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस तथा युवक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद गोरीवाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली भेज दिया।
गोरीवाला चौकी के जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के प्रवीण के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव कालुआना रोड पर उनके खेत हैं। बीती शाम प्रवीण बाइक पर सवार होकर अपने खेत गया था।
आशंका जताई गई है कि खेत से लौटते समय उसकी बाइक के सामने अचानक कोई बेसहारा पशु आ गया होगा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और हादसे में प्रवीण की मौत हो गई।
हालांकि, युवक की मौत के वास्तविक कारणों की अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने मृतक के पिता सुभाष चंद्र के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया है कि प्रवीण कुमार अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी शोक का माहौल है।