सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajesh elected secretary of sirsa club

Sirsa News: दूसरी बार सचिव बने राजेश गोयल, चार सदस्य नये

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
rajesh elected secretary of sirsa club
सिरसा क्लब में दोबारा सचिव का चुनाव जितने पर जश्न मनाते हुए।
विज्ञापन
- 950 में से 872 सदस्यों ने किया मतदान
Trending Videos


फोटो -- 41 से 48

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा क्लब के चुनावों में दूसरी बार सचिव के पद राजेश गोयल काबिज हुए। सचिव के पूर्व कार्यकाल पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले राजन बावा को 104 मतों से उन्होंने हराया। उनके अतिरिक्त अन्य चारों पदों पर नए सदस्यों को चुना गया है। शाम साढ़े पांच बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। हालांकि, सभी विजेताओं ने कहा कि भाईचारा के साथ क्लब को आगे बढ़ाएंगे।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक जैन एडवोकेट ने बताया कि क्लब के चुनाव शांतिप्रिय तरीके से हुए हैं। पांच ईवीएम मशीनों से चुनाव हुए। 950 मतदाता थे। 872 मतदाताओं ने मतदान किया। 78 सदस्यों ने मतदान नहीं किया। इतना ही नहीं, दो से लेकर सात तक वोट नोटा को भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार है मुकाबला
इस प्रकार किए गए हैं आवेदन



वरिष्ठ उप प्रधान -
अमित मक्कड कुमार - 279
सुभाष गुंबर- 588

नोटा - 5
जीते - 312
उप प्रधान-
सुरेंद्र साहु - 422
साहिल बंसल - 448
नोटा - 2
जीते - 26
सचिव
शिवराज पुरी- 24
राजेश गोयल- 475
राजन बावा - 371
नोटा - 2
जीते - 104
संयुक्त सचिव
राहुल मेहता - 422
सिकंदर खट्टर - 443

नोटा - 7
जीते - 21
कोषाध्यक्ष
संजय गोयल - 249
अतुल रातुसरिया - 620
नोटा -- 3
जीते - 370
सर्द मौसम में भी सदस्यों में जोश रहा बरकरार
सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक जैन ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से करवाए गए हैं। सर्दी के मौसम में सदस्यों ने चुनाव के लिए मतदान में रुचि दिखाई है। यही साबित करता है कि क्लब को लेकर मतदान कितने जागरूक व गंभीर हैं। वहीं, सदस्यों के बैठने से लेकर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंधन किए गए थे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान प्रक्रिया चली। वहीं, साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।
कांडा फैक्टर किया काम
सिरसा क्लब में कांडा बधुओं का फैक्टर एक बार फिर काम कर गया। एक पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर कहीं न कहीं किसी रूप में उनका हस्तक्षेप देखने को मिला। वहीं, कांग्रेस के नुमाइंदों ने साइलेंट वोट डाला। क्लब के चुनावों में आपसी भाईचारे व सामाजिक तानाबाना भी बेहद काम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed