सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sikh welfare mahasammelan

Sirsa News: सिख वेलफेयर एसोसिएशन के चिंतन महासम्मेलन में पहुंचे समाज के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
sikh welfare mahasammelan
ऑल इंडिया मजहबी समाज के सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं को सम्मानित करते हुए। संस्था।
विज्ञापन
समाज को अपने अधिकारों व मांगों के लिए स्वयं आगे आना होगा : प्रो. रविंद्र सिंह

फोटो - 5,6
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन का चिंतन महासम्मेलन रानियां में सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें जिले के लोगों के अलावा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, जनरल सेक्रेटरी सहित सहित मजहबी सिख रंगरेटा समाज के लोगों ने भाग लिया। संचालन डॉ. गुरदीप सिंह गिल, महासचिव शिक्षा विभाग ने किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रो. रविंदर सिंह बलियाला, चेयरमैन एससी आयोग हरियाणा ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और मांगों के लिए स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार समाज के विकास संबंधी कार्यों में सहयोग देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में एसोसिएशन के संयोजक सरदार सविंदर सिंह ने गिल बताया कि सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मजहबी सिख समाज की बड़ी आबादी बसती है लेकिन समाज के लिए धर्मशालाओं और सामुदायिक सुविधाओं की कमी है। उन्होंने मांग रखी कि सिरसा और फतेहाबाद शहरों में नगर परिषद क्षेत्र में कम से कम 4-4 कनाल भूमि मजहबी सिख समाज को धर्मशाला निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई जाए। इस पर प्रो. बालियाला ने सहयोग का आश्वासन दिया। जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह 96 करोड़ी ने संगत को बाबा जीवन सिंह की विचारधारा अपनाने और एकजुट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. स्वर्ण सिंह ने पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो का संदेश देते हुए शिक्षा और एकता को समाज की तरक्की का आधार बताया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद बाबा जीवन सिंह : इतिहास का पुनर्जागरण-। एनिमेटेड फिल्म बनाने का उनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को रंगरेटा समाज के इतिहास से जोड़ना है। वे विशेष रूप से रंगरेटा समुदाय को फिल्म दिखाने के लिए चंडीगढ़ से सिरसा आए थे। डॉ. गुरदीप सिंह गिल ने समाज में शिक्षा की कमी पर चिंता जताते हुए युवाओं को प्रोफेशनल और स्किल शिक्षा अपनाने की अपील की। सम्मेलन में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखमंदर सिंह गज्जणवाला, सुनील दत्त घरू, सरदार सविंदर सिंह, सरदार राजपाल सिंह, सरदार रजिंदर सिंह रियाड़, सरदार पवनदीप सिंह शेरगिल और सरदार जसविंदर सिंह गंधड़, कुलदीप सिंह भट्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed