फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 complaints received at the grievance redressal camp; instructions issued for immediate resolution.

Sonipat News: समाधान शिविर में आईं 10 शिकायतें, त्वरति निदान के निर्देश दिए

Thu, 09 Jul 2026 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jul 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
10 complaints received at the grievance redressal camp; instructions issued for immediate resolution.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान ​शिकायतें सुनती सहकारी चीनी मिल की एमडी डा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डाॅ. अनमोल ने वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान शिकायतें सुनीं। इसमें 10 शिकायतें मिलीं। इस दौरान पटेल नगर से बिजली कनेक्शन लेने, सरस्वती विहार में झुके खंभों व प्लाॅट के ऊपर तारों को ठीक करवाने, गांव मिमारपुर में अमान्य तालाबों को बंद करवाने, बिजली का बिल ठीक करवाने की शिकायतें मिलीं।

एल्डिको काउंटी आरडब्ल्यूए की ओर से सोसाइटी की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश, मंदिर में तोडफोड़ की शिकायत दी गई। सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए डाॅ. अनमोल से संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह, डीआरओ सुशील शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed