{"_id":"6a4fa27339a9d057da006243","slug":"25-students-from-ccas-jain-kanya-pg-college-dominate-the-universitys-toppers-list-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156684-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विवि की टॉपर सूची में सीसीएएस जैन कन्या पीजी कॉलेज की 25 छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विवि की टॉपर सूची में सीसीएएस जैन कन्या पीजी कॉलेज की 25 छात्राओं का दबदबा
Thu, 09 Jul 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सीसीएएस जैन कन्या पीजी कॉलेज, गन्नौर में पत्रकारवार्ता करते प्राचार्य डॉ. मनोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 2025-26 सत्र के पहले व दूसरे वर्ष की टॉपर सूची में सीसीएएस जैन कन्या पीजी कॉलेज की 25 छात्राओं ने स्थान बनाया है। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष नॉन मेडिकल में प्राची ने यूनिवर्सिटी में पहला, अन्नू ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
एमए राजनीति विज्ञान में तन्नू ने पहला व वर्षा ने आठवां स्थान हासिल किया है। बीए प्रथम वर्ष में एकता ने दूसरा, साक्षी ने पांचवां और आरती ने 16वां स्थान पाया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में सृष्टि सातवें तथा एमकॉम प्रथम वर्ष में पारुल 14वें स्थान पर रहीं।
बीएससी मेडिकल के दूसरे वर्ष में नेहा चौथे और बीएससी नॉन मेडिकल में सिमरन ने 14वां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने सफलता का श्रेय छात्राओं, प्राध्यापकों, नियमित पढ़ाई और अनुशासन को दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन सभी मेधावी छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति देगा व 13 जुलाई को समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।