{"_id":"6a4fa7dc9210ba55a4073ccc","slug":"india-is-presenting-a-new-model-of-eco-friendly-transport-systems-dr-archana-sonipat-news-c-197-1-snp1014-156678-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दे रहा पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था का नया मॉडल : डॉ. अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दे रहा पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था का नया मॉडल : डॉ. अर्चना
Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
बुटाना स्थित जनता शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को संबोधित करतीं भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, तकनीक और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए दौर में है। उन्होंने बताया कि देश-दुनिया को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था का नया मॉडल दे रहा है। उन्होंने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
वीरवार को बरोदा हलके के गांव बुटाना स्थित जनता शिक्षण संस्थान में डॉ. अर्चना गुप्ता का नागरिक अभिनंदन समारोह में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सांगवान ने किया।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की पहली और दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम को पर्यावरण हितैषी बनाने की तैयारी
डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को पर्यावरण हितैषी बनाने की तैयारी है। इसमें डीजल वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का उपयोग होगा। उन्होंने लोगों से साइकिल, ई-रिक्शा या अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की। इस दौरान बरोदा हलके के 27 सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदीप सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बरोदा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अनेक परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। कार्यक्रम में रोशनी देवी, रणधीर पनिहार, बिजेंद्र मलिक, डॉ. किरण कलकल, अजीत सांगवान, भलेराम नरवाल, जसबीर दोदवा, महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, राजेश भावड़, अशोक सैन और डॉ. राममेहर राठी मौजूद रहे।