{"_id":"6a7a3b22e10df3f85d088a18","slug":"14-year-old-boy-missing-from-sai-centre-found-in-pilibhit-had-reached-his-village-on-his-own-by-bus-and-train-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158541-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साई सेंटर से लापता 14 वर्षीय किशोर पीलीभीत में मिला, खुद बस-ट्रेन से पहुंचा था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साई सेंटर से लापता 14 वर्षीय किशोर पीलीभीत में मिला, खुद बस-ट्रेन से पहुंचा था गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पैरा तीरंदाज के साथ आया 14 वर्षीय प्रियांशु आठ दिन बाद मिला, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस पहुंची थी पैतृक गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर पीलीभीत में मिल गया। बहालगढ़ थाना पुलिस रविवार देर रात किशोर को उसके परिजनों के साथ पीलीभीत से लेकर पहुंची। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर खुद साई सेंटर से निकला था। वह बहालगढ़ से बस लेकर दिल्ली पहुंचा और वहां से ट्रेन के जरिए पीलीभीत स्थित अपने पैतृक गांव चला गया।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव विदयुनी केसरपुर मंजरा मोनिनगंज निवासी प्रियांशु पैरा तीरंदाज एवं सेना के जवान मनोज यादव के साथ बतौर अटेंडेंट साई सेंटर में रह रहा था। वह खुद भी तीरंदाजी का अभ्यास करता था। 30 जुलाई की रात साई परिसर से बाहर निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद सुराग नहीं मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पैरा तीरंदाज के साथ बतौर अटेंडेंट रह रहा था किशोर
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर और वर्तमान में बरेली कैंट के कांधरपुर लाल फाटक निवासी हैं। प्रियांशु सिग्नल रेजीमेंट में सीएसबीओ जीआरडी-2 के पद पर कार्यरत दोनों हाथों से दिव्यांग मनोज यादव के साथ बतौर अटेंडेंट काम करता है। प्रियांशु तीरंदाजी का अभ्यास कर रहा था और स्टेडियम में रहकर खेल की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
बस से दिल्ली और ट्रेन से पीलीभीत पहुंचा
जांच के दौरान बहालगढ़ पुलिस को किशोर के पीलीभीत स्थित पैतृक गांव में होने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची और उसे लेकर बहालगढ़ आई। पूछताछ में सामने आया कि वह साई सेंटर से सिंथेटिक ट्रैक के पास की दीवार फांदकर बाहर निकला था। इसके बाद बहालगढ़ चौक पहुंचा और वहां से बस लेकर दिल्ली गया। दिल्ली से ट्रेन के जरिए पीलीभीत पहुंचा। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं था।
-- -- -- -- -
वर्जन
साई सेंटर से लापता किशोर को पीलीभीत से सकुशल बरामद कर लिया है। उसे परिजनों संग लेकर आने के बाद कागजी कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया है। बालक ने दिल्ली तक बस व आगे ट्रेन में जाने की बात कही है।
संजय कुमार, थाना प्रभारी बहालगढ़