{"_id":"6a7a3aaebd5f1488fc0f8160","slug":"20-mm-of-rain-in-gohana-150-acres-of-farmland-submerged-sonipat-news-c-197-1-snp1018-158531-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना में 20 एमएम बारिश, 150 एकड़ खेत डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना में 20 एमएम बारिश, 150 एकड़ खेत डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। शहर में 20 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और कई स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया। जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पानी अधिक होने से दोपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन भी बंद हो गए।
जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले जिम्मेदार विभागों की ओर से पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे किए गए थे। इसके बावजूद सीवर और नालों से पानी की निकासी सही ढंग से नहीं होने के कारण शाम तक शहर की कई सड़कों पर जलभराव बना रहा।
सरकारी कार्यालयों में भी भरा पानी
बारिश के कारण सड़कों के अलावा सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी जलभराव हो गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बिजली निगम, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और राजकीय महिला कॉलेज समेत कई कार्यालयों में पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
पंप हाउस की मोटरें चालू
अधिक बारिश के कारण खेतों में भी पानी का स्तर बढ़ गया। उपमंडल में करीब 150 एकड़ में खेत पानी में डूूब गया। किसान बलवान, राजेश, कृष्ण, अशोक और राजेंद्र ने बताया कि खेतों में पानी अधिक जमा होने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों की मांग पर विभाग के अधिकारियों ने धनाना गांव के पंप हाउस की मोटरों को चालू करा दिया है, ताकि खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्षेत्र में कुछ गांव के खेतों में पानी का स्तर बढ़ा है। अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए धनाना पंप हाउस चालू करवाया है। आवश्यकता पड़ने पर पंप बढ़ा दिए जाएंगे। खेतों में ज्यादा समय तक जल भराव की स्थिति नहीं रहने दी जाएगी।
अंकित कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग, गोहाना।