{"_id":"69ab38ee59447a4ffc079555","slug":"143-students-skipped-the-class-12-biology-and-history-papers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150509-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 12वीं के जीव विज्ञान व इतिहास के पेपर में 143 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 12वीं के जीव विज्ञान व इतिहास के पेपर में 143 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में एक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 32
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की शुक्रवार को 67 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं के छात्रों की जीव विज्ञान व इतिहास की परीक्षा आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर 8,586 विद्यार्थियों में से 8,443 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 143 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों व उड़नदस्ता की टीम ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। गनीमत रही कि कोई भी नकल का केस नहीं मिला।
जिलेभर में 67 केंद्रों पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का जीव विज्ञान व इतिहास विषय का पेपर रहा। विद्यार्थियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया, जबकि 143 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर चहल-पहल का माहौल रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों व अभिभावकों की भीड़ रही।
कड़ी जांच के बाद सुबह 11:30 बजे के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। उधर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। केंद्रों के बाहर जहां काफी पुलिस बल तैनात रहा।
कक्षा 10वीं के विद्यार्थी आज देंगे वैकल्पिक विषयों की परीक्षा
शनिवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी। इस दौरान संस्कृत, कला, गृह विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, संगीत विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जिले में बनाए गए 82 परीक्षा केंद्रों में से 8 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित उड़नदस्तों को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos