सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 schools in the district have been made CM EEE, now education will also be imparted through English medium.

Sonipat News: जिले के 15 स्कूल बने सीएम ईईई, अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
15 schools in the district have been made CM EEE, now education will also be imparted through English medium.
फोटो : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को मजबूत बनाने के लिए सोनीपत जिले के 15 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी शिक्षा (सीएम ईईई) का दर्जा प्रदान किया गया है।

इन विद्यालयों में अब हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम से भी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण और सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का अवसर मिलेगा। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित कर उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के अनुसार इन स्कूलों को पीएमश्री विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। योजना के तहत कक्षा पहली से विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी, जबकि कक्षा दो से 12वीं तक हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन संचालित होंगे। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से पीछे न रहें। निर्धारित शुल्क के अलावा सभी शैक्षणिक सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

बाक्स
योग्यता आधारित शिक्षक चयन
सीएम ईईई विद्यालयों में शिक्षकों का चयन विशेष प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। शिक्षकों को परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके आधार पर उनकी शिक्षण क्षमता, विषय ज्ञान और विद्यार्थियों को पढ़ाने की शैली का आकलन किया जाएगा। चयनित और प्रशिक्षित शिक्षक ही इन विद्यालयों में सेवाएं देंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि योग्य शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान कर सकते हैं।
बाक्स
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल
इन विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप विकसित किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्मार्ट और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कई सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। स्कूलों में ड्रेस कोड और आई-कार्ड व्यवस्था लागू होगी। परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम, विज्ञान, कला और वाणिज्य के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और एक्टिविटी रूम उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा हरित और स्वच्छ वातावरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, खेल गतिविधियों के लिए अलग मैदान, अखबार पढ़ने की सुविधा, शिक्षा और खेल गतिविधियों के लिए विशेष ग्रांट तथा प्रत्येक विद्यालय की अलग वेबसाइट और डिजिटल प्रोफाइल भी विकसित की जाएगी।

बाक्स
सोनीपत के 15 स्कूलों की सूची

जिले में जिन 15 विद्यालयों को सीएम ईईई का दर्जा मिला है, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहाना, ककरोई, अटेरना (राई), गढ़ी बाला (राई), मोहम्मदपुर (मुंडलाना), बिचपड़ी (मुंडलाना), सैदपुर (खरखौदा), फरमाना (खरखौदा), बिधलान (खरखौदा), कथूरा, भांवर (कथूरा), सरगथल (गोहाना), रभड़ा (गोहाना), कैलाना (गन्नौर) और सांदल कलां (गन्नौर) शामिल हैं।
जिले की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था
सोनीपत जिले में वर्तमान में कुल 709 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 420 प्राथमिक, 77 उच्च, 75 माध्यमिक और 135 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा एक केंद्रीय विद्यालय और एक नवोदय विद्यालय भी संचालित है। जिले में पहले से 11 पीएमश्री विद्यालय और 9 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय भी कार्यरत हैं।
वर्जन
इन विद्यालयों के चयन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में आधुनिक शिक्षण प्रणाली लागू होने से सरकारी शिक्षा को नया आयाम मिलेगा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
रविंद्र कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed