{"_id":"6a340d77e8c35300620ac575","slug":"17-youths-of-the-district-became-chartered-accountants-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155659-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के 17 युवा बने चार्टर्ड अकाउंडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के 17 युवा बने चार्टर्ड अकाउंडेंट्स
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने युवाओं के साथ आईसीएआई सोनीपत शाखा के पदाधिकारी। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से जारी किए गए सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में जिले के 17 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से न केवल उनके परिवारों में खुशी का माहौल है बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
इस अवसर पर आईसीएआई सोनीपत शाखा ने सफल विद्यार्थियों को शाखा परिसर में सम्मानित किया। नवनिर्मित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। साथ ही इस प्रोफेशन में उत्कृष्टता, नैतिकता और सेवाभाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
आईसीएआई सोनीपत शाखा की चेयरपर्सन राजेश रानी मलिक ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि ये युवा सीए अपने ज्ञान और ईमानदारी से समाज व राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
वाइस चेयरपर्सन मोहन बंसल ने कहा कि युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। उन्हें प्रोफेशन के उच्चतम मानकों और नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
ऋषभ बने सिटी टॉपर
ऋषभ जैन ने शहर में प्रथम स्थान हासिल किया है। संयम नागपाल दूसरे और श्रेया तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, मनीषा, रोहित सैनी, हर्षित कुमार, वीरांगना जौहर, ऋषभ जैन, मनीषा फोगाट, आयुषी जैन, विनीत जैन, तनिषा जाग्या, केशव पाल, वर्षा गोयल, संजू लाकड़ा, काव्या बजाज और तुषार मुटरेजा सहित 17 विद्यार्थियों ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की है। कार्यक्रम में शाखा सचिव सीए अक्षय गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए ध्रुव कुच्छल, सीए प्रतीक गुप्ता व सीए विजय लठवाल उपस्थित रहे।