सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2500 MT of wheat purchased in silos so far, FCI has not paid the farmers

Sonipat News: साइलो में अब तक 2500 एमटी गेहूं खरीदा, एफसीआई ने किसानों को नहीं किया भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
2500 MT of wheat purchased in silos so far, FCI has not paid the farmers
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से साइलो, मोहाना में 16 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद जारी है। अब तक 2500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है लेकिन एफसीआई की ओर से अब तक किसी भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया है।
Trending Videos

वहीं जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों में 2591 किसानों से 355071 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इनमें से 91962 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। जिलेभर में मंडियां और खरीद केंद्र मे गेहूं के ढेर से भरे हैं। यहां पर लगातार गेहूं की आवक जारी है लेकिन समय पर खरीद व उठान न होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 30514 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो सकी। बुधवार शाम चार बजे तक करीब 15000 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है। अब तक भारतीय खाद्य निगम की ओर से 16 अप्रैल से 2500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है लेकिन भुगतान अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 45 करोड़ रुपये, एचडब्ल्यूसी की ओर से करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं हैफेड की ओर से खरीद किए गए 138580 एमटी गेहूं में में 30 फीसदी का भुगतान किया गया है।
इसेट
एसडीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
खरखौदा। गेहूं के उठान में आ रही दिक्कत को लेकर एसडीएम अमित कुमार ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़तियों, ट्रांसपोर्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि खरीद केंद्रों से गेहूं की समय पर उठान सुनिश्चित करने के लिए ट्रकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है, इसलिए ट्रकों का रोस्टर तैयार किया जाए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आढ़तियों को बराबर मात्रा में ट्रक उपलब्ध कराए जाएं और किसी प्रकार की पक्षपातपूर्ण व्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने के लिए ट्रकों की तैनाती रोस्टर के आधार पर ही की जाए। ट्रांसपोर्टरों ने समस्या रखते हुए बताया कि दिन के समय खरीद केंद्रों पर ट्रकों को अंदर ले जाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती जिससे लिफ्टिंग प्रभावित होती है।
इस पर एसडीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि ट्रकों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके और समय की बर्बादी न हो। इसके बाद एसडीएम ने फरमाणा खरीद केंद्र का दौरा कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मोहाना स्थित साइलो पर पहुंचकर गेहूं की अनलोडिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां मजदूरों की कमी के कारण गेहूं उतारने में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी, ताकि गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed