सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A Cremation Ground Is Being Built on the Land Where Plots Were Carved Out for the Poor.

Sonipat News: जिस जमीन पर काटे गरीबों के प्लाट वहां बन रहा श्मशान घाट

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
A Cremation Ground Is Being Built on the Land Where Plots Were Carved Out for the Poor.
समाधान ​शिविर के दौरान लोगों की ​शिकायत सुनती डीसी नेहा सिंह। स्रोत :  प्रशासन
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर में गांव मुंडलाना से पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायत दी कि पंचायत की जिस जमीन पर आवास योजना के तहत उनके लिए प्लाट काटे गए थे वहां पर सरपंच की ओर से श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसे रुकवाने की मांग उपायुक्त से की।
Trending Videos

उपायुक्त नेहा सिंह ने मामले की जांच करते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। लघु सचिवालय में समाधान शिविर में 17 शिकायतें प्राप्त हुई। मुख्य रूप से शिविर के दौरान गांव हुल्लाहेड़ी निवासी करतार सिंह ने कहा कि गांव में जाने वाले रास्ते को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान बनाया जा रहा है। इस प्रकार हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। सिरसाढ़ के ग्रामीणों ने स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक दिलाने, परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, भू राजस्व व अवैध कब्जे से संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। जिससे शिकायतकर्ता को किसी भी तरह की परेशानी न हो और बार-बार सचिवालय के चक्कर न काटने पड़े।

गन्नौर में प्राप्त हुई 6 शिकायतें
गन्नौर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 6 शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर के दौरान पटेल नगर निवासी अभिषेक शर्मा ने शिकायत दी कि उसके प्लांट के सामने बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर को गली के कॉर्नर पर शिफ्ट करवाने का कष्ट करें जिससे वह मकान बना सके।
एक अन्य शिकायत सनपेड़ा निवासी रणधीर ने एसडीएम को दी कि उसके खेतों से बिजली के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं जिससे दुर्घटना होने का खतरा है इसको ठीक करवाया जाए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में गलत बिजली का मीटर दर्ज होने की शिकायत, बिजली व पानी की शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed