{"_id":"6a3452da38b9ab2cb90386c9","slug":"a-man-threw-chilli-powder-at-a-woman-and-snatched-her-chain-people-caught-hold-of-both-of-them-and-tied-them-to-a-pole-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155678-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मिर्च पाउडर फेंक महिला की चेन छीनी, लोगों ने दोनों को दबोच कर खंभे से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मिर्च पाउडर फेंक महिला की चेन छीनी, लोगों ने दोनों को दबोच कर खंभे से बांधा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर चेन लूटकर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। दोनों को खंभे से बांध दिया। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया
वीरवार सुबह एक महिला औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के निकट से जा रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक कर उनकी चेन छीन ली। अचानक हुए हमले के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और मदद के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।
महिला की आवाज सुनकर आए लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया। एक आरोपी ने चाकू निकालकर लोगों को डराने की कोशिश की। इसके बाद दोनों युवक बाइक से भागने लगे तो वह चालू नहीं हुई। इसी दौरान लोगों ने उन्हें दबोच कर खंभे से बांध दिया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास मौजूद डायल-112 की टीम पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी गांव खांडा निवासी अनिल उर्फ लीला तथा दूसरा गांव सेहरी निवासी आशीष उर्फ आशु है। महिला की तरफ से शिकायत नहीं दिए जाने पर पुलिस ने हवलदार जोगेंद्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि अनिल के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व लूट समेत आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आशीष अपने गांव में हुई हत्या के एक मामले में आरोपी है। दोनों अदालत से जमानत पर हैं।