{"_id":"6971336b37ee53d7470d28f4","slug":"a-one-acre-shelter-will-be-built-for-dogs-in-rewali-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148537-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुत्तों के लिए रेवली में एक एकड़ में बनेगा आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुत्तों के लिए रेवली में एक एकड़ में बनेगा आश्रय स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के रेवली में आश्रय स्थल के लिए चयनित जगह पर करवाई गई चाहरदीवारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों के लिए नगर निगम की तरफ से गांव रेवली में एक एकड़ में आश्रय स्थल बनाया जाएगा। जमीन की चहारदीवारी पूरी कर ली गई है। इस भवन में ऑपरेशन थियेटर से लेकर रख-रखाव व देखरेख के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं होंगी।
नगर निगम क्षेत्र में करीब 16,500 आवारा कुत्ते हैं। उनके आतंक को कम करने के लिए नगर निगम की ओर से वर्ष 2025 में करीब 4,816 कुत्तों की नलबंदी करवाई गई थी। इसके लिए दिल्ली की फ्रेंडिकोज सेका एजेंसी को एक वर्ष के लिए टेंडर दिया गया था जो 28 अक्तूबर 2025 को समाप्त हो गया है।
वर्ष 2025 में कुत्तों ने 2248 लोगोंं को काटा
शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। मॉडल टाउन, आठ मरला, चार मरला, बत्रा कॉलोनी, गुड़ मंडी, मिशन चौक, हलवाई हट्टा, सब्जी मंडी क्षेत्र में इनका आतंक है। वर्ष 2025 में करीब 2,248 लोगों को कुत्तों ने काटा है।
मुरथल रोड पर आश्रय स्थल है लेकिन उसमें 50 कुत्तों को ही रखने की व्यवस्था है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब रेवली में करीब एक एकड़ में आश्रय स्थल बनवाया जाएगा। जमीन की चहारदीवारी करवा दी गई है। मुरथल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से डिजाइन तैयार करवाया जाएगा। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
Trending Videos