{"_id":"6a33dc169b6e16941a047b88","slug":"a-young-man-who-stopped-to-buy-bidis-at-a-shop-was-kidnapped-and-beaten-and-rs-53000-was-missing-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155634-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैडेट्स ने सीखा नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैडेट्स ने सीखा नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी)-130 के पांचवें दिन कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। गेटवे इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सोनीपत में आयोजित शिविर में कैडेट्स ने प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया।
शिविर की शुरुआत सुबह पीटी और ड्रिल अभ्यास से हुई। इस दौरान कैडेट्स को अनुशासन, एकरूपता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को सैन्य जीवन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान एनसीसी अधिकारियों और पीआई स्टाफ ने कैडेट्स को नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन व समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने भी अपनी प्रतिभा और उत्साह का परिचय दिया।
विज्ञापन
कैंप कमांडेंट कर्नल विशाल दुबे ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला एक सशक्त मंच है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कैडेट्स का आह्वान किया कि वे एनसीसी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज एवं देश की प्रगति में योगदान दें।
इस अवसर पर एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित चौहान, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, कैंप एडजुडेंट चीफ ऑफिसर नरसिंह दहिया, चीफ ऑफिसर जितेंद्र कुमार, असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर संजय कुमार उपस्थित रहे।