{"_id":"6a6b54ce7a18b7c0e405a604","slug":"accusation-of-attempting-to-grab-a-plot-using-forged-documents-boundary-wall-demolished-twice-sonipat-news-c-197-1-snp1001-157905-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फर्जी दस्तावेजों पर प्लॉट कब्जाने के प्रयास का आरोप, दो बार तोड़ी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फर्जी दस्तावेजों पर प्लॉट कब्जाने के प्रयास का आरोप, दो बार तोड़ी चहारदीवारी
Thu, 30 Jul 2026 07:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल की आरके कॉलोनी में एक प्लॉट को लेकर विवाद गहरा गया है। बहादुरगढ़ निवासी सुनील कुमार ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फर्जी दस्तावेज से प्लॉट पर कब्जा करने, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने बावरिया मंदिर के सामने 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री और इंतकाल उनके नाम पर दर्ज है। उन्होंने प्लॉट पर चहारदीवारी और एक कमरा बनवाया था। बिजली का कनेक्शन भी उनके नाम से लिया हुआ है।
करीब 20 दिन पहले सुमित, अमित, दीपांशु, जगमोहन और प्रवीण ने तोड़फोड़ की। उन्होंने कथित फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर यह काम किया। आरोपियों ने कमरे, चहारदीवारी और बिजली की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
राजनीतिकि पहुंच का हवाला देकर धमकाने का आरोप
शिकायत के अनुसार, 26 जुलाई की रात आरोपी दोबारा प्लॉट पर पहुंचे। उन्होंने हाल ही में तैयार किए गए कमरे और चहारदीवारी को फिर से तोड़ दिया। इससे सुनील कुमार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।