सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called a mechanic to start the car, hit him and broke his leg

Sonipat News: गाड़ी स्टार्ट करने के लिए मिस्त्री को बुलाया, उसी को टक्कर मारकर तोड़े पैर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Called a mechanic to start the car, hit him and broke his leg
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली में मिस्त्री को टक्कर मारकर गाड़ी चालक ने घायल कर दिया। गाड़ी चालक ने ही गाड़ी बंद पड़ जाने पर उसे स्टार्ट करने के लिए मिस्त्री को बुलाया था। चालक ने उन्हीं को गाड़ी के स्टार्ट होने पर टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की ली है।
Trending Videos

पिपली के जोगिंद्र का कहना है कि उन्होंने अपने गांव में ही गैराज की दुकान की है। उसके पास राजस्थान के अलवर जिले के गांव बहरोर निवासी रोहित ने आकर कहा कि मंदिर के पास उनकी गाड़ी बंद पड़ गई है। वह स्टार्ट नहीं हो रही है। उसने गाड़ी देखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्र ने बताया उनसे गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की चालक बोला एक बार उसे देख लेने दे। इस दौरान वह गाड़ी से काफी दूर जाकर खड़े हो गए। इस बीच गाड़ी स्टार्ट हो गई और चालक ने उसे तेजी से चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इससे उनका पैर टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। चालक एक बार उतर कर उनके पास आया और फिर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed