सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Food Safety Department raids vegetable market in Sonipat samples of 57 kg of paneer and sugarcane juice

Haryana: सोनीपत में सब्जी मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 57 किलो पनीर और गन्ने के जूस के सैंपल लिए गए

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 19 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 25 मार्च को भी सब्जी मंडी की दो दुकानों से पनीर के सैंपल लिए गए थे।

Food Safety Department raids vegetable market in Sonipat samples of 57 kg of paneer and sugarcane juice
जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत की सब्जी मंडी में मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुराने गन्ने का जूस निकालने की शिकायत पर मंडी पहुंची विभाग की टीम ने 'बाबा पनीर भंडार' सहित कई दुकानों पर छापेमारी की और जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंडी में चल रही खाद्य गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।





कार्रवाई के मुख्य अंश
लोगों द्वारा पुराने और खराब गन्ने से जूस निकालने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंडी की तीन अलग-अलग दुकानों से गन्ने के जूस के सैंपल लिए हैं। टीम ने सब्जी मंडी स्थित 'बाबा पनीर भंडार' पर भी दबिश दी। यहाँ से 57 किलो पनीर बरामद किया गया है। बरामद किए गए पनीर के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है। पनीर असली है या नकली, और उसमें किस तरह की मिलावट की गई है, इसका खुलासा 14 दिन बाद लैब की रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली कार्रवाई: दोनों दुकानों के सैंपल हुए थे फेल
विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 25 मार्च को भी सब्जी मंडी की दो दुकानों से पनीर के सैंपल लिए गए थे। जब इनकी लैब रिपोर्ट आई, तो दोनों दुकानों के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए। इसके बाद विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed