Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crowds throng markets on Chhoti Diwali; growing craze for indigenous Lakshmi-Ganesha idols.

Sonipat News: छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, स्वदेशी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का बढ़ा क्रेज

Sun, 08 Nov 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng markets on Chhoti Diwali; growing craze for indigenous Lakshmi-Ganesha idols.
फोटो: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में छोटी दिवाली के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे लोग।संवाद
सोनीपत। दीपावली के त्योहार को लेकर छोटी दिवाली पर शनिवार को बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी जो देर शाम तक जारी रही। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए दीये, मोमबत्तियां, रंग-बिरंगी झालरें, बंदनवार और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। इस बार बाजारों में चाइनीज उत्पादों के बजाय स्वदेशी सामान की मांग अधिक दिखाई दी। खासकर मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पारंपरिक सजावटी सामान ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार, मामा-भांजा चौक, बड़ा बाजार, गंज बाजार, गुड़ मंडी, गोहाना रोड और सेक्टर-14 मार्केट में दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विशेष सजावट की हुई है। दुकानों के बाहर सजे रंग-बिरंगे दीये, इलेक्ट्रिक लाइटें और आकर्षक सजावटी सामान लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बाजारों में परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने घरों के लिए पूजन सामग्री से लेकर सजावट के सामान तक की खरीदारी की।
विज्ञापन

मैजिक दीये, लटकन और फूलों की लड़ियां बनी आकर्षण
इस बार बाजार में स्वास्तिक कैंडल, लक्ष्मी चरण वाले दीये, मिट्टी की घंटियां, लटकन, फ्लावर दीये और टिमटिमाते मैजिक दीये लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। दुकानों पर मैजिक दीये, लटकन और फ्लावर दीये 50 से 250 रुपये तक उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे मिट्टी के दीये 20 से 100 रुपये तक बिक रहे हैं। लक्ष्मी चरण वाले दीये की एक जोड़ी 50 रुपये, मिट्टी की घंटियां 50 से 150 रुपये और स्वास्तिक कैंडल 150 से 250 रुपये तक में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कुम्हारों के उत्पादों को मिल रही प्राथमिकता
दुकानदार रमेश कुमार और प्रमोद ने बताया कि इस बार ग्राहक मिट्टी से बनी और सजावटी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां अधिक पसंद कर रहे हैं। मूर्तियां दिल्ली के साथ शहर के कुम्हार मोहल्ले से भी मंगवाई गई हैं। इसके अलावा बंदनवार, झालर और फैंसी लड़ियों की भी अच्छी मांग है। दुकानों पर 100 से 800 रुपये तक की बंदनवार और कैंडल उपलब्ध हैं। फूलों की विशेष लड़ियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, जिनकी कीमत 80 से 250 रुपये प्रति जोड़ी है।
ऑनलाइन खरीदारी का भी बढ़ा चलन
बाजारों में खरीदारी के साथ कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से भी दीपावली की सजावट का सामान मंगवा रहे हैं। गृहिणी ममता, सुमन, आशंका और सोनिया ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई उत्पाद बाजार से कम कीमत पर मिल रहे हैं। ऑर्डर करने के दो दिन के भीतर सामान घर पहुंच जाता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे। त्योहार को देखते हुए कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट का लाभ उठाकर लोगों ने कपड़ों और घरेलू सामान की भी खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।

फोटो: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में छोटी दिवाली के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे लोग।संवाद

फोटो: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में छोटी दिवाली के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे लोग।संवाद

फोटो: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में छोटी दिवाली के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे लोग।संवाद

फोटो: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में छोटी दिवाली के अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed