{"_id":"69f36153ed983428bc00129f","slug":"demand-for-removal-of-encroachment-from-panchayat-drains-raised-in-the-samadhan-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153259-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समाधान शिविर में पंचायती नालों से कब्जा हटाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समाधान शिविर में पंचायती नालों से कब्जा हटाने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के उपमंडलीय परिसर में लगे समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार लोगों की शिकायतें सुनते हु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। उपमंडलीय परिसर में बुधवार को लगाए गए समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने साफ कहा कि शिविर में मिलने वाली और लंबित शिकायतों की लगातार समीक्षा होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर कार्रवाई करने के बाद रिपोर्ट पेश करें। जो मामले लंबित हैं उन्हें भी उनके सामने रखें।
एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के समाधान में सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर काम करें। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर में कई तरह की शिकायतें सामने आईं। रामदिया निवासी धनाना ने नहर से जोहड़ तक बने नाले की सफाई की मांग उठाई।
वहीं, बलजीत, जितेंद्र, राजबीर, महाबीर सहित अन्य लोगों ने पंचायती नाले से कब्जा हटाने की मांग की। राम नगर वार्ड-5 की विजय ने बिजली बिल ठीक करवाने की शिकायत दी। इसके अलावा दिव्यांग, विधवा पेंशन की दोबारा जांच और लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने से जुड़ी शिकायतें आईं।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस मौके पर तहसीलदार शिखा, नायब तहसीलदार अंजू, बीईओ राजेंद्र सिंह, बीईओ लवल किशोर, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, एएफएसओ राजेश हुड्डा, एसडीओ अशोक कुमार, एसडीओ रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos