फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to restore bus service from Auchandi Border to PGI Rohtak

Sonipat News: औचंदी बॉर्डर से पीजीआई रोहतक तक बस सेवा बहाल करने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Demand to restore bus service from Auchandi Border to PGI Rohtak
खरखौदा। औचंदी बॉर्डर से खरखौदा होते हुए पीजीआई, रोहतक तक बंद पड़ी हरियाणा रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की गई है। विकास मंच, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वत्स ने चंडीगढ़ में रोडवेज महानिदेशक से मुलाकात कर सुबह-शाम बस चलाने का अनुरोध किया। महानिदेशक ने जल्द सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डॉ. वत्स ने बताया कि पहले औचंदी बॉर्डर से रोहतक के लिए सुबह करीब आठ बजे बस चलती थी। सोनीपत रोडवेज ने भी सेवा दोबारा शुरू की थी, लेकिन कुछ दिन बाद बंद हो गई। इससे आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

फिरोजपुर बांगर, सैदपुर, औचंदी, पिपली, जटोला, सोहटी, कुंडल और लडरावन से बड़ी संख्या में छात्र रोहतक पढ़ने जाते हैं। इनमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी हैं। वहीं, मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई जाना पड़ता है। सीधी बस नहीं होने से छात्रों, बुजुर्ग मरीजों और तीमारदारों को निजी या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed