{"_id":"6a216e36050e077640012f1f","slug":"evm-vvpat-security-standards-should-be-followed-dc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154961-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षा मानकों का हो पालन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षा मानकों का हो पालन : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने वीरवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील कार्य है। ऐसे में वेयर हाउस में निर्माण एवं रखरखाव के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पूरी गंभीरता से किए जाने चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को ईवीएम वेयर हाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तार से जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन प्रणाली, कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Trending Videos