{"_id":"6a2185ed1ea4318aab0766a0","slug":"workers-should-play-an-active-role-in-strengthening-the-organization-mukesh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154972-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका : मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका : मुकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर पहुंचे गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में वीरवार को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में हुई। इसमें गन्नौर विधानसभा प्रभारी एवं गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विधायक ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ खड़ा रहना होगा। साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची की जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
जिला प्रभारी सतीश नांदल ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। यदि कार्यकर्ता सक्रिय और संगठित हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाता है। उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क अभियान तेज करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है तथा संगठनात्मक समन्वय और मजबूत होता है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री नीरज ठरू, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक, माईराम कौशिक भी उपस्थित रहे।