सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Re-allotment of chambers will be held in the Bar Association on June 20.

Sonipat News: बार एसोसिएशन में 20 जून को होगी चैंबरों की री-अलॉटमेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Re-allotment of chambers will be held in the Bar Association on June 20.
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन परिसर में दिवंगत अधिवक्ताओं के नाम आवंटित चैंबरों की री-अलॉटमेंट प्रक्रिया 20 जून को होगी। यह निर्णय उन चैंबरों के संबंध में लिया गया है जिनके मूल आवंटी अधिवक्ताओं का निधन हो चुका है और उनके परिवार में वर्तमान में कोई भी सदस्य अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस नहीं कर रहा है।

बार एसोसिएशन प्रधान कमल हुड्डा की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऐसे सभी चैंबरों की पुन: अलॉटमेंट चैंबर कमेटी की देखरेख में की जाएगी। इसके लिए 20 जून को सुबह 11 बजे बार परिसर में ऑक्शन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए चैंबर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बार पदाधिकारियों ने इच्छुक अधिवक्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed