सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pre-monsoon rains have reduced the heat of the season

Sonipat News: प्री मानसून की बारिश ने कम की मौसम की गर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rains have reduced the heat of the season
फोटो : सोनीपत में हुई बारिश के दौरान मुरथल रोड से गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिले के लोगों को मंगलवार सुबह प्री-मानसून की बारिश ने राहत दिलाई। सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश से मौसम सुहाना होने के साथ तापमान में गिरावट आई है।
हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से गर्मी का अहसास फिर हुआ लेकिन मौसम में नमी और बादल छाए होने से लोगों को राहत बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में औसतन 4.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगथल में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और जगदीशपुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ से मौसम रहेगा सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उत्तर भारत पर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण बनने से मौसम में बदलाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में तेज हवा चलने, बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जून तक कई स्थानों पर बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।
जुलाई की शुरुआत में हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि वर्तमान में प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय बनी हुई हैं। पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम तंत्र के कारण अगले एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार प्री-मानसून अवधि में सामान्य से अधिक वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून हरियाणा और सोनीपत क्षेत्र में दस्तक दे सकता है।

किसानों और आमजन को राहत

बारिश और तापमान में आई गिरावट से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, किसानों को भी फायदा पहुंचा है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
वर्जन

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। तेज हवा और रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed