{"_id":"6a31426be4d14eff5300f56c","slug":"monsoon-is-upon-us-drains-are-already-overflowing-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155540-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मानसून सिर पर, नाले पहले से ही लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मानसून सिर पर, नाले पहले से ही लबालब
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के खरखौदा शहर में रोहतक मार्ग पर गंदगी से अटे पड़े नाले। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मानसून की दस्तक से पहले ही खरखौदा शहर की जल निकासी व्यवस्था सवारों के घेरे में हैं। नगर पालिका भले ही नालों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रही हो लेकिन शहर के कई प्रमुख नालों की स्थिति इन दावों की पोल खोलती दिखाई दे रही है।
कई स्थानों पर नाले गाद, कचरे और ठहरे हुए पानी से भरे पड़े हैं। इससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या होने पर आने वाली पेरशानी लोगों को चिंता में डाल रही है।
शहरवासी आजाद सिंह व रामेहर का कहना है कि जब बारिश शुरू होने से पहले ही नालों की यह स्थिति है तो बारिश होने पर हालात और गंभीर हो सकते हैं। इसका सीधा असर सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव के रूप में देखने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
कागजों में सफाई, जमीनी स्तर पर नाले गंदगी से अटे
नगर पालिका की ओर से सफाई अभियान चलाने और नालों की नियमित सफाई कराने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कई इलाकों में नालों में जमा गंदगी और पानी कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल औपचारिक सफाई से समस्या का समाधान संभव नहीं है। नालों की गहराई तक सफाई, अवरोधों को हटाने और नियमित निगरानी की आवश्यकता है ताकि बारिश के समय पानी का प्रवाह बाधित न हो।
जलभराव से बचाने के लिए उठाया जाए प्रभावी कदम
मनोज, हरीश व सुखबीर का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मानसून आने पर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले सकती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होगा बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो सकता है। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका बारिश शुरू होने से पहले व्यापक स्तर पर नालों की सफाई अभियान चलाया जाए।
समय रहते तैयारी नहीं हुई तो खुल जाएगी व्यवस्था की पोल
शहरवासियों का कहना है कि बारिश से पहले नालों की सफाई और अवरोध हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। यदि तैयारी अधूरी रही तो सामान्य बारिश भी शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर सकती है।
वर्जन
पानी निकासी को सुचारु बनाए रखने के लिए नालों की सफाई का कार्य लगातार कराया जा रहा है। जहां अभी सफाई शेष है वहां भी जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -हीरालाल, अध्यक्ष, नगर पालिका खरखौदा।