सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Lionel Messi Creates History In 200th Argentina Match, 3rd player; Sets Six-World Cup Record

मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो की बराबरी की; ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

अल्जीरिया के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे पुरुष फुटबॉलर बने। उन्होंने 200वें मैच में दो गोल कर इसे और भी खास बना दिया है।

FIFA World Cup: Lionel Messi Creates History In 200th Argentina Match, 3rd player; Sets Six-World Cup Record
मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया। 39 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही मेसी छह अलग-अलग विश्वकप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।



कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेसी कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व फुटबॉल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने 200वें मैच को खास बनाया और 17वें मिनट में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल दागा। यह उनका 14वां विश्वकप गोल रहा। इसके बाद उन्होंने 60वें मिनट में भी गोल दागा, जो उनके विश्वकप करियर का 15वां गोल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनके जादुई गोल (पहले गोल) का वीडियो देखें...


 
 



 

मेसी के दूसरे गोल का वीडियो




2026 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के पहले ही मैच में मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ एक शानदार गोल दागकर यह मुकाम हासिल किया है। इस नए गोल के साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और पूर्व फुटबॉलर गर्ड मुलर को पीछे छोड़ दिया और ब्राजील के महान खिलाड़ी रोनाल्डो नजैरियो की बराबरी की। 

फीफा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16
रोनाल्डो ब्राजील 15
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 15*
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14*
गर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12

 

200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे फुटबॉलर
अर्जेंटीना की जर्सी में यह मेसी का 200वां मुकाबला है। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 विश्व कप, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका और 2022 फिनालिसिमा का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।मेसी से पहले केवल दो पुरुष फुटबॉलर ही 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा छू पाए थे। अब अर्जेंटीना के कप्तान भी इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने इस मैच को पूरी दुनिया के लिए खास बताया था। स्कालोनी ने मैच से पहले कहा था कि सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया मेसी को खेलते हुए देखना चाहती है। उनका प्रभाव दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों पर पड़ता है।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर

खिलाड़ी देश मैच (कैप्स)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 228
बदेर अल-मुतावा कुवैत 202
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 200*
लुका मॉड्रिच क्रोएशिया 198
सोह चिन आन मलेशिया 195

छह विश्वकप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी
मेसी ने अपना पहला विश्व कप 2006 में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018 और 2022 संस्करणों में भी अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया। फीफा विश्वकप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ उतरते ही वह अपने छठे विश्व कप का हिस्सा बन गए। हालांकि, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इस उपलब्धि के करीब हैं, लेकिन मेसी अर्जेंटीना और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए, जो छह विश्व कप टीमों का हिस्सा रहे।

सर्वाधिक विश्व कप टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ी

खिलाड़ी देश टूर्नामेंट
(स्क्वॉड का हिस्सा रहे)
खेले टूर्नामेंट
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 6 6
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 6* 5
गुइलेर्मो ओचोआ मैक्सिको 6* 3
एंटोनियो कार्वाजाल मैक्सिको 5 5
आंद्रेस गार्डाडो मैक्सिको 5 5
राफेल मार्केज मैक्सिको 5 5
लोथार मैथाउस जर्मनी 5 5

विश्व कप में मेसी का शानदार सफर
मेसी अब तक विश्व कप में 27* (मौजूदा मैच को मिलाकर) मैच खेल चुके हैं और टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। 2022 में कतर में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा किया था। अब उनकी नजर इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद अर्जेंटीना को लगातार दूसरा विश्व कप जिताने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed