सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Lionel Messi Creates History In 200th Argentina Match, 3rd player; Sets Six-World Cup Record

मेसी ने 200वें मैच को बनाया खास: विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की; तीनों गोल के VIDEO देखें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

अल्जीरिया के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे पुरुष फुटबॉलर बने। उन्होंने 200वें मैच में तीन गोल कर इसे और भी खास बना दिया है।

FIFA World Cup: Lionel Messi Creates History In 200th Argentina Match, 3rd player; Sets Six-World Cup Record
मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इतिहास रच दिया। 39 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही मेसी छह अलग-अलग विश्वकप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।



इतना ही नहीं, उन्होंने अपने 200वें मैच को खास बनाया और गोल की हैट्रिक लगाई। मेसी इसी के साथ फीफा विश्वकप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल के मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। उन्होंने एक ही मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली और अभी तो पूरा विश्वकप बचा है। विश्वकप शुरू होने से पहले मेसी के नाम फीफा विश्वकप में कुल 13 गोल थे और अब 16 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने 17वें मिनट में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल दागा। यह उनका 14वां विश्वकप गोल रहा। इसके बाद उन्होंने 60वें मिनट में भी गोल दागा, जो उनके विश्वकप करियर का 15वां गोल रहा। इसके बाद मैच के 76वें मिनट में उन्होंने अपना और अर्जेंटीना का तीसरा गोल दागा। 80वें मिनट में वह सब्सटीट्यूट हो गए। मेसी के फुटबॉल करियर का यह 61वीं हैट्रिक रही, जबकि अर्जेंटीना के लिए 11वीं हैट्रिक रही। 

विज्ञापन


उनके जादुई गोल (पहले गोल) का वीडियो देखें...


 

 


 

 

मेसी के दूसरे गोल का वीडियो

 


 


मेसी के तीसरे गोल का वीडियो

मेसी ने कैसे दागे तीन गोल?

 

  • मेसी ने मैच के 17वें मिनट में जादुई गोल दागा। उन्होंने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शूट लिया और अल्जीरिया के गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा। यह फीफा विश्वकप में मेसी का 14वां गोल रहा। 
  • फिर 60वें मिनट में लियोनल मेसी ने अपना दूसरा गोल दागा। गोल की शुरुआत एलेक्सिस मैक एलिस्टर के दमदार दूरदराज के शॉट से हुई, जिसे अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके। रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचे मेसी ने बेहद शांत अंदाज में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।
  • मेसी ने 76वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागते हुए अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले को पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया। शानदार टीम मूव के बाद मेसी को बॉक्स के बाहर गेंद मिली और उन्होंने अपने पसंदीदा बाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।


विश्वकप में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी
यह मेसी के विश्व कप करियर का 16वां गोल रहा। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल (16) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सबसे खास बात यह रही कि मेसी ने यह उपलब्धि अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की और विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने के ठीक 20 साल बाद इतिहास रच दिया।

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12

200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे फुटबॉलर
कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेसी कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अर्जेंटीना की जर्सी में यह मेसी का 200वां मुकाबला रहा। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 विश्व कप, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका और 2022 फिनालिसिमा का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। मेसी से पहले केवल दो पुरुष फुटबॉलर ही 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा छू पाए थे। अब अर्जेंटीना के कप्तान भी इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने इस मैच को पूरी दुनिया के लिए खास बताया था। स्कालोनी ने मैच से पहले कहा था कि सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया मेसी को खेलते हुए देखना चाहती है। उनका प्रभाव दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों पर पड़ता है। और यह बात सच साबित हुई है।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर

खिलाड़ी देश मैच (कैप्स)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 228
बदेर अल-मुतावा कुवैत 202
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 200*
लुका मॉड्रिच क्रोएशिया 198
सोह चिन आन मलेशिया 195

छह विश्वकप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी
मेसी ने अपना पहला विश्व कप 2006 में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018 और 2022 संस्करणों में भी अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया। फीफा विश्वकप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ उतरते ही वह अपने छठे विश्व कप का हिस्सा बन गए। हालांकि, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इस उपलब्धि के करीब हैं, लेकिन मेसी अर्जेंटीना और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए, जो छह विश्व कप का हिस्सा रहे।

सर्वाधिक विश्व कप टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ी

खिलाड़ी देश टूर्नामेंट
(स्क्वॉड का हिस्सा रहे)
खेले टूर्नामेंट
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 6 6
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 6* 5
गुइलेर्मो ओचोआ मैक्सिको 6* 3
एंटोनियो कार्वाजाल मैक्सिको 5 5
आंद्रेस गार्डाडो मैक्सिको 5 5
राफेल मार्केज मैक्सिको 5 5
लोथार मैथाउस जर्मनी 5 5

विश्व कप में मेसी का शानदार सफर
मेसी अब तक विश्व कप में 27* (मौजूदा मैच को मिलाकर) मैच खेल चुके हैं और टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। 2022 में कतर में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा किया था। अब उनकी नजर इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद अर्जेंटीना को लगातार दूसरा विश्व कप जिताने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed