सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The process of verification of employees and issuance of job security letters has been expedited.

Sonipat News: कर्मचारियों के सत्यापन और जॉब सिक्योरिटी लेटर जारी करने की प्रक्रिया तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The process of verification of employees and issuance of job security letters has been expedited.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह से मिलकर एचएसवीपी के दोनों मंडलों में कथित अनियमितरा, ड्यूटी में पक्षपात और राजीव गांधी एजुकेशन सिटी डिवीजन कार्यालय में बेलदार एवं वाटर पंप सहायक से डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य लेने सहित ठेकेदारों के बोगस बिलों के मामलों को उठाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के सत्यापन मामलों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि पहले 1 जून तक मांगे गए मामलों की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 जून कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 और 5 जून को सभी डीडीओ प्रशासक रोहतक की निगरानी में रिकॉर्ड का सत्यापन कर मुख्यालय भेजेंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 8 जून तक सभी मामलों का सत्यापन पूरा कर कर्मचारियों को समय पर जॉब सिक्योरिटी लेटर दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश रोहिल्ला, सुरेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, ध्रुव कुमार, सुरेंद्र रंगा, विनोद कुमार, राकेश चावरिया और जगदीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed