सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kartik from Rajlu Garhi becomes a Flying Officer in the Air Force; honored by the MLA.

Sonipat News: राजलू गढ़ी के कार्तिक वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर, विधायक ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
Kartik from Rajlu Garhi becomes a Flying Officer in the Air Force; honored by the MLA.
फोटो : सोनीपत के गांव राजलू गढ़ी में फ्लाइंग ऑफिसर कार्तिक को सम्मानित करते विधायक देवेंद्र काद
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र के दो युवाओं ने भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गांव सांदल कलां की अनु कुमारी का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है जबकि राजलू गढ़ी निवासी कार्तिक राठी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर रविवार को उनके गांवों में विधायक देवेंद्र कादियान ने सम्मानित किया।

सांदल कलां निवासी अनु कुमारी के पिता विनोद कुमार नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वहीं, उनके भाई अरुण कुमार भी नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनु ने भी नौसेना में अधिकारी पद हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजलू गढ़ी गांव के कार्तिक राठी का वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। उनके पिता स्वर्गीय सुधीर सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। कार्तिक की माता रीना देवी गृहिणी हैं। कार्तिक की सफलता पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


विधायक ने अनु कुमारी और कार्तिक राठी को सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों युवाओं ने परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इस दौरान सरपंच कुलदीप, बिजेंद्र, सावन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed