सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firefighters will oppose the government in the municipal elections.

Sonipat News: दमकल कर्मी निगम चुनाव में सरकार का करेंगे विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Firefighters will oppose the government in the municipal elections.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय परिसर में धरने पर नारेबाजी करते अ​ग्निशमन कर्मचारी। स्रोत: यूनि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मचारियों की 8 अप्रैल से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल वीरवार को 23वें दिन भी जारी रही। 93 दमकल कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय में धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री व मंच संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया।
कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश के अग्निशमन विभाग के नियमित व अनियमित दमकल कर्मचारियों की 8 अप्रैल से चल रही हड़ताल सरकार की हठधर्मिता के चलते जारी है। 103 दमकल केंद्रों के फायर कर्मचारी प्रदेश के करीब 85 विधायकों को ज्ञापन देकर अपनी मांगों का समाधान व आग का शिकार हुए फायर कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संदीप तूर ने बताया कि फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के परिवारों को उचित मुआवजा देने का बयान भी भेदभावपूर्ण प्रतीत होता है। प्रदेश का कच्चा कर्मचारी लंबे समय से अपने हकों के लिए दर-दर भटक रहा है। अगर सरकार ने कर्मचारियों का मांगों का समाधान नहीं किया तो नगर निगम चुनाव में सरकार का खुलकर विरोध किया जाएगा।
धरने पर वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, विनोद, यशेंद्र, नवीन, अजीत, सुनील, नरेश, देवेंद्र, नवीन, नितिन, विजय, राजेश, मनोज, सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed