सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four directors of a financial institution were booked for fraud of Rs 6 lakh in the name of RD-FD.

Sonipat News: आरडी-एफडी के नाम पर छह लाख की ठगी, वित्तीय संस्था के चार संचालकों पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Apr 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Four directors of a financial institution were booked for fraud of Rs 6 lakh in the name of RD-FD.
विज्ञापन
गोहाना। निजी वित्तीय संस्था के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है जहां व्यक्ति से छह लाख रुपये ऐंठ लिए गए। मैच्योरिटी पूरी होने के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया।
Trending Videos

होली मोहल्ला निवासी दीपक मेहता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सेक्टर-7 में कुछ लोग निजी वित्तीय संस्था संचालित करते थे। उन्होंने संस्था की योजनाओं पर भरोसा कर आरडी और एफडी खाता खुलवाया था। योजना के तहत उन्हें हर महीने 50 हजार रुपये जमा कराने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार एक वर्ष में उन्होंने कुल छह लाख रुपये जमा कर दिए। तय शर्तों के मुताबिक मैच्योरिटी पर उसे 6.39 लाख रुपये मिलने थे। अवधि पूरी होने के बाद जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो संस्था के संचालकों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

शिकायत में पवन, कौशल्या, राकेश कुमार, राजेश और अश्वनी को आरोपी बताया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed