फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garhi Kesari Road will be made pothole-free.

Sonipat News: गड्ढों से मुक्त होगा गढ़ी केसरी मार्ग

Thu, 30 Jul 2026 07:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Garhi Kesari Road will be made pothole-free.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित गढ़ी केसरी मार्ग पर भरे गए गड्ढे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गढ़ी केसरी मार्ग की लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होने से राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया जा रहा है।
बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। दोपहिया वाहन चालकों, विद्यार्थियों, मरीजों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में हादसों का शिकार होने से भी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। सड़क की हालत में सुधार होने से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और यातायात भी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अंकित त्यागी ने बताया कि वह लंबे समय से गढ़ी केसरी मार्ग की मरम्मत की मांग नगरपालिका अधिकारियों के समक्ष लगातार उठा रहे थे। कई बार अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य जल्द पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed