माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। हिंदू कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रभातफेरी और योग से की गई। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक पंकज ने योग से स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और अनुशासन का महत्व समझाया। कंप्यूटर साइंस की विभाग अध्यक्ष निधि गुप्ता ने डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी.
उन्होंने स्वयंसेवकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा और तकनीक के सकारात्मक प्रयोग की जानकारी दी। इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेक्टर-19 से आई बहनों तन्वी दीदी एवं सुरभि दीदी ने ध्यान के माध्यम से आत्म शांति, सकारात्मक सोच और मानसिक एकाग्रता का महत्व समझाया।
इसके बाद रोहिणी आर्य ने मार्शल आर्ट्स के व्यावहारिक गुर सिखाए। शाम के सत्र में सोनीपत के फायर ऑफिसर के सहयोग से फायर ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया।