सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Respecting elders and obeying their orders is a true Yagya: Acharya Vedpal

बड़ों का सत्कार और उनकी आज्ञा का पालन ही सच्चे अर्थों में यज्ञ : आचार्य वेदपाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Respecting elders and obeying their orders is a true Yagya: Acharya Vedpal
वैदिक यज्ञ समिति के वार्षिकोत्सव में मौजूद गणमान्य लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। जो व्यक्ति बड़ों का सत्कार और उनकी आज्ञा का पालन करता है वही सच्चे अर्थों में यज्ञ करता है। जो व्यक्ति ओदन अर्थात यज्ञीय भावना को जीवन में धारण करता है, उसे आत्मसात करता है वहीं स्वर्ग का सुख प्राप्त करता है। यह विचार वैदिक यज्ञ समिति के 47वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की सुबह की सभा में आचार्य वेदपाल ने यज्ञ और उसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यक्त किए ।
आचार्य अंकित ने कहा कि भगवान ने मनुष्य को विशेष रूप से इस संसार में भेजा है और संपूर्ण सृष्टि मानव कल्याण के लिए बनाई है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी प्राणी भी मानव की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। आचार्य प्रदीप ने ईश्वर और महर्षि दयानंद की महिमा का गायन किया। वेदपाठी ब्रह्मचारिणियों के मंत्रोच्चारण और उनकी गति से उपस्थित लोग प्रभावित हुए। यज्ञ का संचालन आचार्य दीक्षा आर्य ने किया। कार्यक्रम में रामगोपाल भूटानी, युधिष्ठिर गुगलानी, अशोक आर्य, पंकज बत्रा, अनीता चावला, सुमन चावला, मीनाक्षी मदन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed