{"_id":"6a4f95bfaf6a9a16000b8c53","slug":"hearing-on-registry-irregularity-case-adjourned-due-to-complainants-absence-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156676-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिकायतकर्ता के नहीं आने से रजिस्ट्री अनियमितता मामले की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिकायतकर्ता के नहीं आने से रजिस्ट्री अनियमितता मामले की सुनवाई टली
Thu, 09 Jul 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी।
गन्नौर। तहसील में रजिस्ट्री में अनियमितता और अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री करने के आरोपों की जांच के तहत प्रस्तावित सुनवाई वीरवार को नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता सहदेव शर्मा के निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब एसडीएम प्रवेश कादियान ने इसकी सुनवाई की तिथि 13 जुलाई निर्धारित की है।
एसडीएम कार्यालय की ओर से शिकायतकर्ता के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर पालिका सचिव, तत्कालीन रजिस्ट्रेशन लिपिक योगेश व वर्तमान रजिस्ट्रेशन लिपिक को संबंधित रिकॉर्ड सहित पेश होने के निर्देश दिए थे।
शिकायतकर्ता के अनुपस्थित रहने के कारण पक्षों की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि शिकायतकर्ता के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब 13 जुलाई तय कर सभी संबंधित पक्षों को दोबारा बुलाया गया है। सभी पक्षों की बात और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी कर नियमानुसार रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
यह है आरोप
शिकायत में आरटीआई कार्यकर्ता सहदेव शर्मा ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अवैध कॉलोनियों में भी रजिस्ट्री की जा रही है। इससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है। शिकायत पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने गन्नौर एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त कर उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।